75 की उम्र में भी मैदान के बादशाह: हरियाणा के रामकिशन ने जीते 401 मेडल

Follow Us

नई दिल्ली। उम्र को मात देकर खेल के मैदान में लगातार नई मिसाल कायम करने वाले हरियाणा के रामकिशन शर्मा आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। चरखी-दादरी निवासी रामकिशन ने 2016 से 2025 के बीच राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 401 मेडल और 336 सर्टिफिकेट हासिल किए हैं। उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर भीषण हादसा: पिकअप – डंपर की भिड़ंत में 8 मजदूरों की मौत

5 मई 1950 को जन्मे रामकिशन ने 65 वर्ष की उम्र में मास्टर एथलेटिक्स की शुरुआत की। वह 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ के साथ लॉन्ग जंप, हर्डल और ट्रिपल जंप जैसी स्पर्धाओं में हिस्सा लेते हैं। उनके नाम राष्ट्रीय स्तर पर 162 और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 स्वर्ण पदक हैं, जबकि राज्य स्तर पर भी उन्होंने 98 गोल्ड मेडल जीते हैं।

मंत्री देवांगन ने कलेक्टर को लिखा पत्र , कटघोरा-उरगा एनएस से अप्रभावित जमीन की रजिस्ट्री खोलने की मांग

खेल के अलावा रामकिशन सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं। कोरोना काल में उन्होंने मास्क और राशन वितरण किया तथा नशा मुक्ति अभियान से भी लंबे समय से जुड़े हैं। 75 की उम्र में भी उनकी फिटनेस का राज नियमित व्यायाम, योग और अनुशासन है। वह युवाओं से नशे से दूर रहकर सुबह जल्दी उठने और खेल-कसरत को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हैं।

चुनावी उम्मीदवारों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केस वापसी से पहले हाई कोर्ट की मंजूरी जरूरी