शिंदे के सरकारी कार्यक्रम में बड़ी चूक: ‘वंदे मातरम्’ की जगह बजा लता मंगेशकर का गीत

Follow Us

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में उस समय असहज स्थिति बन गई, जब ‘वंदे मातरम्’ के स्थान पर लता मंगेशकर की आवाज में रिकॉर्ड किया गया एक अन्य संस्करण बजने लगा। कार्यक्रम में मौजूद लोग सम्मान में करीब चार मिनट तक खड़े रहे।

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: तावड़े को यूपी, पूनिया को पंजाब और चुघ को गुजरात की कमान

कार्यक्रम के प्रोटोकॉल के तहत ‘वंदे मातरम्’ बजाए जाने की घोषणा के बाद सभी लोग सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए। इसी दौरान साउंड सिस्टम से आधिकारिक प्रस्तुति के बजाय लता मंगेशकर के एक पुराने निजी एलबम का गीत बज गया। हालांकि गीत के बोल ‘वंदे मातरम्’ ही थे, लेकिन प्रस्तुति सरकारी कार्यक्रम के लिए निर्धारित संस्करण से अलग थी।

एर्दोगन की ट्रंप से अपील: ईरान के साथ बातचीत का रास्ता न छोड़ें अमेरिका

घटना के बाद शिंदे ने मंच से इस गलती पर खेद जताया और आयोजकों को भविष्य में ऐसी लापरवाही से बचने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय भावना से जुड़े कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। ठाणे शिंदे का मजबूत राजनीतिक आधार माना जाता है। उनका राजनीतिक सफर भी इसी क्षेत्र से शुरू हुआ था। इस घटना ने सरकारी आयोजनों में तकनीकी और प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फ्रांस के टैक्स सिस्टम पर बड़ा साइबर अटैक, लेकोर्नू ने बढ़ाई सुरक्षा की रफ्तार