ओमान को ट्रंप की खुली धमकी, होर्मुज़ समझौते पर बढ़ा तनाव

Follow Us

वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को लेकर बड़ा बयान दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने चेतावनी दी कि, अगर ओमान अमेरिका-ईरान बातचीत में बाधा बनता है, तो अमेरिका उस पर भारी बमबारी कर सकता है। दरअसल, अमेरिका और ओमान दोनों ईरान के साथ अलग-अलग बातचीत कर रहे हैं। इन वार्ताओं का अहम मुद्दा रणनीतिक होर्मुज़ जलडमरूमध्य को दोबारा खोलना है। यह मार्ग वैश्विक तेल और एलएनजी आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

एसआईआर में 33 प्रतिशत फॉर्म जमा नहीं होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांगी जानकारी

ईरान ने दावा किया है कि, ओमान के साथ जहाजों के आवागमन को लेकर समझौते पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि, ट्रांजिट रूट के नक्शे को लेकर सहमति बन चुकी है और संयुक्त बयान से पहले बाकी विवरण तय किए जाएंगे। वहीं, ट्रंप ने अमेरिका-ईरान बातचीत से जुड़े 60 दिन के समझौता ज्ञापन को आगे बढ़ाने से इनकार किया है। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि, अमेरिका की ईरान के शक्तिशाली संगठन आईआरजीसी से बैकचैनल बातचीत चल रही है। हालांकि, ईरान ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ओमान ने खुद को इस विवाद में तटस्थ बताते हुए बातचीत के जरिए होर्मुज़ को खोलने की कोशिश जारी रखी है।

सरकार ने’स्माइल’योजना के माध्यम से व्यापक पुनर्वास और सामाजिक समावेशन को किया मजबूत