संकट की घड़ी में मददगार बने 14 नागरिकों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने किया सम्मान

Follow Us

जांजगीर-चांपा। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की तत्काल मदद कर उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने और पुलिस के उल्लेखनीय कार्यों में सहयोग करने वाले 14 नागरिकों को जांजगीर-चांपा पुलिस ने सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS की अनुकरणीय पहल के तहत शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर परिसर में सभी नागरिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने सम्मानित नागरिकों के मानवीय एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आना समाज के लिए प्रेरणादायी है। सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलना उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नागरिकों की ऐसी संवेदनशील पहल पुलिस और समाज के बीच सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।


Read more :-साइबर जागृति अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, DSP अजाक सतरूपा तारम, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी जांजगीर जयप्रकाश गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इन नागरिकों को किया गया सम्मानित
पुलिस द्वारा सम्मानित नागरिकों में पवन कुमार यादव निवासी बुचीहरदी, संजय सोनी निवासी डोंगरी, रामगोपाल रात्रे निवासी डोंगरी, डब्बू अग्रवाल निवासी डोंगरी, भीम सिंह निवासी कोरबी, साहिल राज लहरे निवासी तालदेवरी, कमलेश्वर खूँटे निवासी तालदेवरी, दीपेंद्र साहू निवासी तालदेवरी, यशपाल चौबे निवासी बनाहील, शनि सूर्यवंशी निवासी पकरिया, महावीर बिछिया निवासी भीमा तालाब जांजगीर, खगेंद्र देवांगन निवासी आरती प्रिंटर्स जांजगीर, पारस साहू निवासी अकलतरा और गौतम बुद्ध यादव निवासी लछनपुर शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम नागरिकों की सजगता और सहयोग से न केवल दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर उपचार मिल सकता है, बल्कि पुलिस के कार्यों को भी प्रभावी बनाने में मदद मिलती है। जांजगीर-चांपा पुलिस ने ऐसे मानवीय कार्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में नागरिकों के सम्मान की इस पहल को महत्वपूर्ण कदम बताया।