मॉन्ट्रियल। अमेरिकी टेनिस स्टार बेन शेल्टन ने कनाडा ओपन में लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। मॉन्ट्रियल में खेले गए फाइनल में उन्होंने हमवतन ब्रैंडन नाकाशिमा को सीधे सेटों में 6-3, 7-6(4) से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। 23 वर्षीय शेल्टन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय दिखाई और एक भी सेट गंवाए बिना चैंपियन बने। यह उनका दूसरा ATP Masters 1000 खिताब है। लगातार दूसरी बार कनाडा ओपन जीतने के साथ वह इस सदी में ऐसा कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले एंडी मरे, नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
Read more: रिंग की एक रात ने बदल दी जिंदगी, 11 साल बाद थमी ‘बॉक्सर’ की सांसेंhttps://amritsandesh.com/a-single-night-in-the-ring-changed-his-life-11-years-later-the-boxer-breathed-his-last/
फाइनल में शेल्टन ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले सेट में उन्होंने 6-3 से बढ़त बनाई, जबकि दूसरे सेट में नाकाशिमा ने कड़ी चुनौती दी। हालांकि टाईब्रेक में शेल्टन ने धैर्य बनाए रखा और 7-4 से सेट जीतकर मुकाबला खत्म किया। इस जीत के साथ शेल्टन ने 2026 में अपना चौथा खिताब हासिल किया। इससे पहले वह डलास, म्यूनिख और स्टटगार्ट में ट्रॉफी जीत चुके हैं। उनके नाम अब कुल सात ATP Tour खिताब हैं। वहीं, नाकाशिमा का यह पहला Masters 1000 फाइनल था। उन्होंने टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया, लेकिन खिताबी मुकाबले में शेल्टन के अनुभव और आक्रामक अंदाज के सामने टिक नहीं सके।
Read more: सोने के भाव में मामूली नरमी, चांदी की कीमत में भारी गिरावटhttps://amritsandesh.com/gold-prices-see-a-slight-dip-silver-prices-witness-a-sharp-decline/
