अंबाला। हरियाणा के अंबाला कैंट में एनएच-44 पर प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। करीब छह घंटे तक हाईवे जाम रहने के बाद जाम खुलवाने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव किया गया। घटना में एक डीएसपी समेत 6 से 7 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, सिख समुदाय के कुछ लोग गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे थे। लंबे समय तक यातायात बाधित रहने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से रास्ता खाली करने की अपील की। इसी दौरान भीड़ के कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
Read more: चमोली टनल हादसे में 19 लोग बाहर, 3 की तलाश जारीhttps://amritsandesh.com/19-people-rescued-from-chamoli-tunnel-accident-search-for-3-continues/
हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इसके बाद हाईवे को खाली कराया गया और यातायात व्यवस्था बहाल करने की कोशिश की गई। पथराव में डीएसपी वीरेंद्र शर्मा समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। घायलों को अंबाला कैंट के सैन्य और नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल अंबाला पहुंचे और अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
Read more: मराठी नहीं तो टैक्सी लाइसेंस पर कार्रवाईhttps://amritsandesh.com/action-over-taxi-license-if-marathi-is-not-known/
