हरारे (Harare)। हरारेजिम्बाब्वे की प्रसिद्ध करिबा झील में यात्रियों से भरी एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री लापता हैं। स्थानीय प्रशासन ने घटना के तुरंत बाद बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
यह दर्दनाक हादसा मंगलवार को उस समय हुआ जब नाव तेज लहरों की चपेट में आ गई और अनियंत्रित होकर पानी में पलट गई। अधिकारियों के अनुसार, क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने को इस हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
नाव की क्षमता लगभग 90 यात्रियों की थी लेकिन पंजीकृत टिकट बिक्री के अनुसार उस पर 114 वयस्क और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। इसके अलावा नाव में कई ऐसे बच्चे भी शामिल थे, जिनकी कोई टिकट नहीं ली गयी थी। कुछ मीडिया रिपोर्टों में नाव पर कुल 160 से भी अधिक लोग सवार होने की आशंका जताई जा रही है।
