कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राजधानी कोलकाता में बहुचर्चित आरजी-कर रेप-मर्डर केस में एक बार फिर जांच का दायरा बढ़ गया है। पीड़िता के अंतिम संस्कार से जुड़े आरोपों को लेकर पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अन्य नामों में पार्षद सोमनाथ डे और परिवार के पड़ोसी संजीव मुखर्जी शामिल हैं।
Read more: मुंबई में बारिश बनी आफत: कुर्ला में भूस्खलन, 2 की मौत, मलबे में कई दबेhttps://amritsandesh.com/rain-wreaks-havoc-in-mumbai-landslide-in-kurla-2-dead-many-trapped-under-debris/
दरअसल, बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के तहत खरदह थाने में यह मामला पीड़िता के पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ है। आरोप है कि, अंतिम संस्कार जल्दबाजी में कराया गया और परिवार की पूरी सहमति नहीं ली गई। शिकायत में आशंका जताई गई है कि, ऐसा कथित तौर पर सबूतों से छेड़छाड़ या उन्हें छिपाने के लिए किया गया।
Read more: ईरान से खतरे के बीच ट्रंप का सीक्रेट फ्लाइट प्लान, डिकॉय बना एयरफोर्स वनhttps://amritsandesh.com/trumps-secret-flight-plan-amidst-threat-from-iran-air-force-one-used-as-a-decoy/
यह कार्रवाई मामले में अंतिम संस्कार से जुड़े पुराने सवालों के फिर सामने आने के बाद हुई है। पुलिस अब दस्तावेजों, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच करेगी। पुलिस के अनुसार, यह मामला आरजी-कर डॉक्टर की मौत की मूल जांच से अलग है। मूल रेप-मर्डर केस की जांच सीबीआई कर चुकी है, जबकि अंतिम संस्कार से जुड़े आरोपों की जांच स्थानीय पुलिस करेगी। 9 अगस्त 2024 को आरजी-कर अस्पताल में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर मृत मिली थीं। इस घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा किया था और मामला अभी भी कानूनी प्रक्रिया में है।
