मुंबई में बारिश बनी आफत: कुर्ला में भूस्खलन, 2 की मौत, मलबे में कई दबे

Follow Us

मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। कुर्ला के चिराग नगर स्थित गौशिया चॉल इलाके में भूस्खलन के कारण कई झोपड़ियां मलबे की चपेट में आ गईं। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से 8 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना करीब सुबह 3 बजे के आसपास हुई। बारिश के बीच अचानक पहाड़ी का हिस्सा खिसकने से आसपास के घरों पर मलबा आ गिरा। संकरी गलियों और लगातार बारिश के कारण राहत एवं बचाव दल को मौके तक पहुंचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Read more: ईरान से खतरे के बीच ट्रंप का सीक्रेट फ्लाइट प्लान, डिकॉय बना एयरफोर्स वनhttps://amritsandesh.com/trumps-secret-flight-plan-amidst-threat-from-iran-air-force-one-used-as-a-decoy/

सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, बीएमसी, एनडीआरएफ और एंबुलेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। मलबा हटाकर लोगों की तलाश की जा रही है। हादसे में दो लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने पूरे इलाके में राहत अभियान तेज कर दिया है। लगातार बारिश को देखते हुए आसपास के लोगों की सुरक्षा को लेकर भी निगरानी बढ़ाई गई है।

Read more: BREAKING NEWS : शराब घोटाला : रामगोपाल अग्रवाल को 5 दिन की ईडी रिमांड, 17 अगस्त को फिर होगी पेशीhttps://amritsandesh.com/liquor-scam-ramgopal-agarwal-remanded-to-ed-custody-for-5-days-to-be-produced-again-on-august-17/