Rajgarh Accident: उफनती पुलिया में 11 लोगों से भरी कार बही, 6 की मौत, 3 लापता

Follow Us

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गम में डुबो दिया। सारंगपुर क्षेत्र में बाढ़ के पानी से उफन रही पुलिया पार करने की कोशिश में 11 लोगों से भरी ईको कार तेज बहाव में बह गई। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं। दो लोगों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

Read More: HCLTech ने हैकिंग के दावे को बताया बेबुनियाद, कहा- सिस्टम और ग्राहक डेटा पूरी तरह सुरक्षितhttps://amritsandesh.com/hcltech-dismisses-hacking-claims-as-baseless-states-systems-and-customer-data-are-completely-secure/

बताया गया कि परिवार देवास जिले के सतवास से सारंगपुर के कड़लावद गांव जा रहा था। पड़ाना स्थित नए बायपास पुल पर पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने चालक को आगे जाने से रोकते हुए खतरे की चेतावनी दी, लेकिन चालक ने उनकी बात नहीं मानी और कार को पुलिया पर उतार दिया।

Read More: मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वोरा एवं आर.एन. वर्मा ने समाजजनों के साथ अर्पित की श्रद्धांजलिhttps://amritsandesh.com/on-the-death-anniversary-of-minimata-ji-senior-congress-leaders-vora-and-r-n-verma-along-with-members-of-the-community-paid-their-tributes/

तेज बहाव में कार का संतुलन बिगड़ते ही वह पानी में बह गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोरों और बचाव दल ने अब तक छह शव बरामद किए हैं। प्रशासन क्रेन की मदद से कार निकालने और लापता लोगों की तलाश में जुटा है। मौके पर ग्रामीणों की भी भीड़ जमा है और राहत-बचाव अभियान जारी है।

Read More:ईवी खरीदारों को राहत: पीएम ई-ड्राइव योजना 2028 तक बढ़ी, रु.5,000 तक सब्सिडीhttps://amritsandesh.com/relief-for-ev-buyers-pm-e-drive-scheme-extended-until-2028-subsidy-of-up-to-rs-5000/