‘टॉक्सिक’ ट्रेलर लॉन्च में तारा सुतारिया का ग्लैमरस अंदाज, लेपर्ड-प्रिंट गाउन में ढाया कहर

Follow Us

बेंगलुरु। फिल्म ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में तारा सुतारिया अपने ग्लैमरस अंदाज से महफिल लूटती नजर आईं। फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं तारा ने डिजाइनर अमृत अरोड़ा की खास तौर पर तैयार की गई ड्रेस पहनी थी। एक्ट्रेस ने वॉर्म ब्राउन, टैन और ब्लैक शेड्स वाला फुल-लेंथ लेपर्ड-प्रिंट गाउन चुना, जिसकी फिटिंग ने उनके लुक को बेहद स्टाइलिश और आकर्षक बना दिया। ऑफ-शोल्डर नेकलाइन और फुल स्लीव्स वाले इस गाउन में उनका लुक काफी ड्रामेटिक नजर आया। तारा ने अपने आउटफिट के साथ गोल्ड स्टेटमेंट नेकलेस, बड़े इयररिंग्स और कई रिंग्स पहनीं। सॉफ्ट वॉल्यूमिनस वेव्स, साइड पार्टिंग, डिफाइंड आई मेकअप और वॉर्म न्यूड लिप्स ने उनके लुक को और निखार दिया। उन्होंने लेपर्ड-प्रिंट पॉइंटेड-टो हील्स के साथ अपने पूरे लुक को कंप्लीट किया।

‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान तारा ने फिल्म को अपने और पूरी टीम के लिए एक सपने जैसा अनुभव बताया। डिज्नी के मशहूर डायलॉग “A dream is a wish your heart makes” का जिक्र करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि यह लाइन ‘टॉक्सिक’ और उस फेयरीटेल के लिए बिल्कुल सही है, जिसे पूरी टीम ने मिलकर बनाया है। उन्होंने कहा कि किसी ऐसी चीज और फेयरीटेल का हिस्सा बनना पूरी टीम का सपना रहा है, जो शानदार, असाधारण और सभी के लिए बेहद खास हो। इवेंट में तारा के ग्लैमरस लुक की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। उनके लेपर्ड-प्रिंट गाउन और स्टाइलिश अंदाज ने फैशन लवर्स का भी ध्यान खींचा।