‘जय हिंद, जय सिंध’ का पहला पोस्टर आउट, 1947 के बंटवारे की पृष्ठभूमि में दिखेगी प्यार और देशभक्ति की कहानी

Follow Us

मुंबई। बॉलीवुड की आगामी फिल्म ‘जय हिंद, जय सिंध: अ लव स्टोरी’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की झलक देखने को मिल रही है। यह फिल्म इतिहास, देशभक्ति और प्रेम की भावनाओं को एक साथ पर्दे पर पेश करने का प्रयास करेगी।

फिल्म में महेश मांजरेकर, जया प्रदा और जरीना वहाब जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे। इसका निर्देशन इंद्रजीत लंकेश कर रहे हैं, जो इससे पहले कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का निर्माण सैमीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले सैमी ननवानी ने किया है। ‘जय हिंद, जय सिंध’ की कहानी सिंध की सांस्कृतिक विरासत और वहां के लोगों की भावनाओं पर आधारित है।

 

फिल्म में बंटवारे के दर्द, रिश्तों की मजबूती और अपनी पहचान को बचाने की जद्दोजहद को दिखाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कहानी निर्माता के कुछ वास्तविक अनुभवों से प्रेरित है। फिल्म में विक्रम कोचर, उपासना सिंह, अमित बहल, छाया कदम और राहुल देव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म अक्टूबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है, हालांकि मेकर्स ने अभी सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है।