रायपुर में MBBS इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्टाइपेंड 30 हजार करने की मांग

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (मेकाहारा) के MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 4 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण हड़ताल शुरू कर दी है। आंदोलन के पहले ही दिन इंटर्न डॉक्टरों ने शहर की प्रमुख सड़कों पर विशाल बाइक रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

यह बाइक रैली मेकाहारा परिसर से प्रारंभ होकर देवेंद्र नगर चौक, घड़ी चौक और मरीन ड्राइव (तेलीबांधा) होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई।

स्टाइपेंड 15,900 से बढ़ाकर 30,000 करने की मुख्य मांग

हड़ताल पर बैठे इंटर्न डॉक्टरों की सबसे प्रमुख मांग वर्तमान में मिलने वाले 15,900 रुपये प्रतिमाह के स्टाइपेंड को बढ़ाकर न्यूनतम 30,000 रुपये प्रतिमाह करने की है।

डॉक्टरों ने अन्य राज्यों का आंकड़ा पेश करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में MBBS इंटर्न्स को देश के कई राज्यों की तुलना में बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है:

सरकार से शांतिपूर्ण हल निकालने की अपील

हड़ताली डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि उनका इरादा स्वास्थ्य सेवाओं को ठप करना या आम जनता को परेशान करना नहीं है। वे केवल सरकार तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार उनकी कार्यदक्षता, जिम्मेदारियों और बढ़ती महंगाई को देखते हुए शीघ्र ही स्टाइपेंड बढ़ोतरी का सकारात्मक फैसला लेगी।