रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रशासनिक कार्यों के सुचारु एवं प्रभावी संचालन के उद्देश्य से अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपने संबंधी आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
जारी आदेश के अनुसार, उपायुक्त जागृति साहू को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग (जाति प्रमाण पत्र) के उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा को उनके मौजूदा कार्यों के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त तथा जोन क्रमांक-2 के चेक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसी प्रकार प्रभारी उपायुक्त संगीता साहू को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ जनसूचना अधिकारी (PIO) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
