‘Khosla Ka Ghosla 2’ की रिलीज से पहले वायरल हुई स्टारकास्ट की मजेदार रील, फैंस बोले- इंतजार हुआ मुश्किल

Follow Us

मुंबई। अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और परवीन डबास एक बार फिर ‘Khosla Ka Ghosla 2’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म की रिलीज से पहले स्टारकास्ट ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार रील शेयर की है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की गई रील में बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और परवीन डबास के साथ हल्के-फुल्के और मस्ती भरे अंदाज में नजर आए हैं। चारों कलाकारों की शानदार केमिस्ट्री और कॉमिक अंदाज ने दर्शकों को पहली फिल्म की याद दिला दी। यह रील इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे गाने ‘आज रुसवा तेरी गलियों में मोहब्बत होगी’ पर बनाई गई है। वीडियो वायरल होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसाया। कई यूजर्स ने फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए इसे साल की सबसे मनोरंजक फिल्मों में से एक बताया।

यह गाना पहले सोशल मीडिया पर वायरल रील्स के जरिए चर्चा में आया था और अब एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए फिल्म की टीम ने अपने अंदाज में यह रील बनाई, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान किया था। ‘Khosla Ka Ghosla 2’ 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहली फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है।