नई दिल्ली। टेक दिग्गज सोनी (Sony) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए प्रीमियम ऑडियो डिवाइसेस-1000X The Collexion हेडफोन और WF-1000XM6 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों ही डिवाइसेस को एडवांस एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC), AI-बेस्ड कॉलिंग और Google Gemini सपोर्ट के साथ पेश किया गया है, जो यूजर्स को बिना किसी शोर-शराबे के नेक्स्ट-लेवल ऑडियो और कॉलिंग एक्सपीरियंस देते हैं।
ओवर-ईयर डिज़ाइन वाले 1000X The Collexion हेडफोन में 30mm डायनामिक ड्राइवर्स, 12 माइक्रोफोन वाला Multi-Noise सेंसर और QN3 प्रोसेसर दिया गया है, जो बैकग्राउंड नॉइज़ को पूरी तरह से ब्लॉक कर देता है। वहीं WF-1000XM6 ईयरबड्स में कॉम्पैक्ट साइज़ के साथ फ्लैगशिप ANC और AI वॉइस आइसोलेशन तकनीक मिलती है।
गूगल जेमिनी इंटीग्रेशन की मदद से यूज़र्स केवल वॉयस कमांड देकर ही कई स्मार्ट टास्क आसानी से पूरे कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो Sony 1000X The Collexion की कीमत ₹59,990 और WF-1000XM6 की कीमत ₹29,990 रखी गई है। ये प्रीमियम डिवाइसेस ब्लैक और प्लैटिनम सिल्वर कलर ऑप्शंस में 7 अगस्त से अमेज़न, फ्लिपकार्ट और सोनी सेंटर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

