जंतर-मंतर गालीकांड पर पीएम मोदी का बड़प्पन देख गदगद हुए ‘लक्ष्मण’, बोले- ‘भाग्यशाली हैं जो ऐसा प्रधानमंत्री मिला’

Follow Us

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता जी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले नाबालिग बच्चों को पीएम मोदी ने दिल खोलकर माफ कर दिया है। इंस्टाग्राम लाइव पर दिए अपने भावुक संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि “बचपन में गलतियां होती हैं और कभी-कभी दांतों तले जीभ आने पर हम दांत नहीं तोड़ते। ये गुमराह बच्चे भी हमारे ही हैं, इन्हें गले लगाकर सही राह दिखाना हमारा काम है।”

प्रधानमंत्री के इस बड़प्पन पर ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुनील लहरी ने एक वीडियो जारी कर पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि “हम बेहद भाग्यशाली हैं कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जो दुनिया के लिए एक सख्त मास्टर (Tough Master) हैं, लेकिन अपने देशवासियों के लिए मोम की तरह नरम हैं।

इतने अपमान के बावजूद सबको माफ कर देना उनके विशाल हृदय को दर्शाता है, मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ।” वहीं दूसरी ओर, 15 वर्षीय आरोपी छात्रा रुचिका सिंह ने भी सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर पूरे देश से माफी मांगते हुए कहा कि वह भीड़ के बहकावे में आ गई थी और अपनी इस गलती पर बेहद शर्मिंदा है।