परिवार के साथ UAE वेकेशन पर जन्नत जुबैर, एमिरेट्स पार्क से शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Follow Us

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर इन दिनों अपने परिवार के साथ यूएई में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपनी इस वेकेशन ट्रिप की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में जन्नत अपने भाई अयान जुबैर और माता-पिता के साथ यूएई के एमिरेट्स पार्क जू एंड रिजॉर्ट में नजर आ रही हैं।

जन्नत जुबैर के शेयर किए गए फोटोशूट में उनका कैजुअल समर लुक देखने को मिल रहा है। उन्होंने स्टाइलिश हैट के साथ अपने आउटफिट को कंप्लीट किया है। खुले आसमान, हरियाली और जानवरों के बीच क्लिक की गई तस्वीरों में उनका नेचुरल अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए जन्नत ने लिखा, “बस मैं, सूरज की रोशनी और कुछ वाइल्ड कंपनी।” पोस्ट में उन्हें फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जा सकता है। फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके वेकेशन लुक की तारीफ कर रहे हैं।

जन्नत जुबैर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2008 में टीवी शो ‘चांद के पार चलो’ से की थी। उन्हें खास पहचान सीरियल ‘फुलवा’ से मिली, जिसमें उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसके बाद उन्होंने टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अलग पहचान बनाई। आज जन्नत जुबैर सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में शामिल हैं। वह अपने फैशन, ट्रैवल और लाइफस्टाइल से जुड़े पोस्ट के जरिए लगातार फैंस से जुड़ी रहती हैं।