रायपुर नगर निगम के नव-नामांकित एल्डरमेन अनिल सोनकर ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम में नव-नामांकित पार्षद (एल्डरमेन) अनिल सोनकर को मंगलवार को रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय स्थित अपने चेंबर में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अनिल सोनकर ने ईश्वर के नाम पर सत्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौड़, नगर निगम के अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय तथा नगर निगम सचिव संगीता साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण के बाद कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, सभापति सूर्यकांत राठौड़, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय और सचिव संगीता साहू ने अनिल सोनकर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने उनके सफल कार्यकाल और जनहित में बेहतर योगदान की कामना भी की।