रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 थाना प्रभारियों सहित कई निरीक्षकों का तबादला

Follow Us

रायपुर। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने निरीक्षकों (टीआई) के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

तबादला सूची के अनुसार सतीश सिंह गहरवार को थाना प्रभारी कोतवाली के साथ-साथ एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं राजेश कुमार सिंह को यातायात शाखा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी आजाद चौक नियुक्त किया गया है।

इसी तरह पारस राम पटेल को यातायात शाखा से थाना प्रभारी सरस्वती नगर तथा नरेंद्र कुमार साहू को यातायात शाखा से थाना प्रभारी गुढ़ियारी बनाया गया है।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।