पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता शांति वोरा का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर

Follow Us

दुर्ग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी तथा पूर्व विधायक अरुण वोरा और साईं मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद वोरा की माताजी शांति वोरा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

शांति वोरा लंबे समय तक स्वर्गीय मोतीलाल वोरा के साथ सामाजिक और पारिवारिक दायित्वों में सक्रिय रहीं। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए शुभचिंतकों का उनके निवास पर पहुंचना जारी है।