सीएम साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

Follow Us

रायपुर। रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्री परिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई। बैठक में राज्य सरकार के कई अहम प्रस्तावों और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा सत्र, विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश की मौजूदा प्रशासनिक और विकास संबंधी प्राथमिकताओं की भी समीक्षा होगी। कैबिनेट बैठक के फैसलों पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।