रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन (CGPRA) की ओर से 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट का आयोजन अब 11 जुलाई से माना कैंप शूटिंग रेंज में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के निशानेबाज 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर राइफल एवं पिस्टल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता पहले 8 जुलाई से आयोजित होने वाली थी, लेकिन क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए इसकी तारीख में बदलाव किया गया। आयोजन समिति ने प्रतिभागियों और अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नया कार्यक्रम जारी किया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 12 जुलाई को प्रतिभागियों के लिए प्रशिक्षण एवं अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके तुरंत बाद विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले शुरू होंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि नई तारीखों के साथ प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और आयोजन सफल रहेगा।
