रायपुर । भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। जानकारी के अनुसार, रवि भगत ने अपना इस्तीफा मंडल अध्यक्ष को भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने अपना त्याग पत्र सोशल मीडिया पर भी साझा किया है, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Breaking…. भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि भगत ने छोड़ी पार्टी, सोशल मीडिया पर साझा किया इस्तीफा
