नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार, 30 जून को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में रु.1,039 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव रु.1,40,382 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी ने तेजी दिखाते हुए रु.3,690 प्रति किलो की बढ़त हासिल की और इसकी कीमत रु.2,23,670 प्रति किलो हो गई।
आज 22 कैरेट सोना रु.1,29,991, 18 कैरेट रु.1,05,287 और 14 कैरेट सोना रु.82,124 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। देश के प्रमुख शहरों में भी कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला। दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना रु.1,40,280, जबकि मुंबई, कोलकाता और रायपुर में रु.1,40,130 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। अगर साल 2026 की शुरुआत से तुलना करें तो सोना अब तक करीब रु.7,000 प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। हालांकि चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच यह साल की शुरुआत की तुलना में करीब रु.6,700 प्रति किलो नीचे बनी हुई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि, वैश्विक बाजार, डॉलर की चाल और निवेशकों की मांग के कारण कीमती धातुओं के दाम लगातार बदल रहे हैं। ऐसे में सोना खरीदने से पहले BIS हॉलमार्क की जांच करें और IBJA के ताजा रेट जरूर देख लें, ताकि सही कीमत पर शुद्ध सोने की खरीदारी की जा सके।
