ट्रिपल मर्डर की कोशिश, बिलासपुर से सामने आया वीडियो

Follow Us

बिलासपुर। पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित अपोलो चौक लिंगियाडीह में कुछ युवकों ने पहले तीन युवकों को वाहन से कुचलने की कोशिश की, फिर पाइप, लाठी और ईंट से बेरहमी से हमला कर दिया। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सामने आया है। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र के अपोलो चौक लिंगियाडीह में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि, छोटा हाथी वाहन से पहुंचे युवकों ने पहले तीन युवकों को वाहन से कुचलने की कोशिश की, जिसके बाद पाइप, लाठी और ईंट से उन पर हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका फुटेज अब सामने आया है। वीडियो में आरोपियों की मारपीट और हंगामे की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं।

सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, मारपीट की यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।