100 साल पुराने DEO कार्यालय का शिक्षा मंत्री ने किया निरीक्षण, जल्द बनेगा आधुनिक भवन

Follow Us

दुर्ग। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित लगभग 100 वर्ष पुराने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि वर्षों पुराने इस भवन के स्थान पर जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। नया भवन शिक्षा प्रशासन को अधिक सुव्यवस्थित, प्रभावी, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आधुनिक कार्यालय भवन बनने से जिले के लाखों विद्यार्थियों और शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी तथा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।