CM साय ने गृह निर्माण मंडल के नए लोगो का किया विमोचन। आवास मेले के विजेताओं को बांटे पुरस्कार।

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो का विमोचन किया। इस अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेले के लकी ड्रॉ में चयनित हितग्राहियों को पुरस्कार भी वितरित किए और सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर परिवार के अपने घर के सपने को साकार करना है। इसी उद्देश्य से गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल को अधिक आधुनिक, पारदर्शी, जनोन्मुखी और उपभोक्ता-केंद्रित बनाया जा रहा है, ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण, किफायती और सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराए जा सकें।

उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।