संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

Follow Us

दुर्ग। स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण संबंधी विचारों को स्मरण किया। संजय गांधी का निधन 23 जून 1980 को हुआ था।

अरुण वोरा ने कहा कि, संजय गांधी उन दूरदर्शी नेताओं में थे जिन्होंने 1970 के दशक में ही भारत के सामने आने वाली अनेक चुनौतियों को पहचान लिया था। जनसंख्या संतुलन, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक सुधार जैसे विषय आज राष्ट्रीय प्राथमिकताएँ बन चुके हैं, जबकि संजय गांधी ने इन मुद्दों की आवश्यकता को दशकों पहले ही समझ लिया था।

उन्होंने कहा कि, युवाशक्ति पर संजय गांधी का अटूट विश्वास था तथा उनका प्रसिद्ध पंचसूत्रीय कार्यक्रम सशक्त भारत के निर्माण का एक स्पष्ट दृष्टिकोण था। परिवार नियोजन, वृक्षारोपण, साक्षरता, दहेज उन्मूलन और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को उन्होंने जन आंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया।

वोरा ने कहा कि, संजय गांधी की दूरदृष्टि, ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उनकी पुण्य स्मृति को नमन करते हुए कहा कि देश के विकास और सामाजिक परिवर्तन के लिए उनके अनेक विचार आज भी प्रासंगिक हैं। अरुण वोरा ने स्व संजय गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।