बीमा, विश्राम कक्ष जैसी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ड्राइवर संघ का प्रदर्शन

Follow Us

रायपुर। (तुमेश साहू) छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजधानी रायपुर के मोती बाग चौक पर अपनी
15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में चालक और महासंघ के पदाधिकारी शामिल हुए और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। महासंघ का कहना है कि प्रदेशभर के चालकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके समाधान के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। महासंघ की प्रमुख मांगों में चालक की मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये का बीमा और दुर्घटना में अपंग होने की स्थिति में 10 लाख रुपये का बीमा प्रदान करना शामिल है। इसके अलावा सड़कों से मवेशियों और आवारा पशुओं को हटाने की मांग की गई है। साथ ही विश्राम कक्षों की व्यवस्था करने, सड़कों पर चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने और आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल है। इसके अलावा
1 सितंबर को “ड्राइवर दिवस” घोषित करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। जानकारी के अनुसार
प्रदेश के सभी 33 जिलों में एक साथ आंदोलन किया जा रहा है।

  • प्रमुख मांगें
  • प्रदर्शन के दौरान ड्राइवरों ने अपनी सुरक्षा और कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं:
  • बीमा सुरक्षा: दुर्घटना में मृत्यु होने पर 20 लाख और अपंगता होने पर 10 लाख रुपये का बीमा।
  • सड़क सुरक्षा: सड़कों से मवेशियों और आवारा पशुओं को हटाना।
  • सुविधाएं: ड्राइवरों के लिए विश्राम कक्ष (रेस्ट रूम) की व्यवस्था।
  • आर्थिक सहायता: आवास निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की सहायता राशि।
  • विशेष दर्जा: 1 सितंबर को आधिकारिक रूप से “ड्राइवर दिवस” घोषित करना।
  • अनावश्यक परेशानी पर रोक: सड़कों पर चालकों को तंग न करना।

सभी 33 जिलों में एक साथ आंदोलन

ड्राइवर महासंघ के प्रदेश संचालक
रोहित चंद्राकर ने बताया कि प्रदेश के सभी 33 जिलों में एक साथ यह आंदोलन किया जा रहा है। ड्राइवर समाज देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की प्रमुख कड़ी है।लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ड्राइवर महासंघ के प्रदेश संयोजक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि कई विभिन्न मांगों को लेकर हमने प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। सरकार से हम मांग करते हैं कि जल्द ही हमारी मांगों को पूरी किया जाए। सरकार से हमने ड्राइवर दिवस घोषित करने की मांग की है ताकि ड्राइवर को भी सम्मान मिल सके।