सिमगा में 55 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, सांसद बृजमोहन ने की नई घोषणाएं

Follow Us

भाटापारा। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सिमगा विकासखंड के ग्राम कामता में 55 लाख रुपये की लागत से बने खाद गोदाम और महतारी सदन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए गरीब, किसान, महिला और युवा कल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताया।

सांसद ने ग्रामवासियों की मांग पर सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रुपये और तरिया सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही शिक्षा विभाग से चर्चा कर गांव में स्कूल निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन, आयुष सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, ई-श्रम कार्ड, राशन कार्ड एवं भवन अनुज्ञा पत्र वितरित किए गए।