नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी खत्म हो चुकी है. परीक्षा का आयोजन आज दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक किया गया था. इसे लेकर छात्रों और अभिभावकों बेहद घबराए हुए थे लेकिन पेपर खत्म होने के बाद छात्र अपनी राय बता रहे हैं कि पेपर कैसा आया था या उनका पेपर कैसा गया है. 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा पेपर लीक के बाद रद्द कर दी गई थी जिसके बाद एग्जाम के लिए नई तारीखों का ऐलान किया गया था. अब इस परीक्षा को सही से करवाने के लिए सरकार और NTA कड़ी मशक्कत की है. इसके पहले 20 जून को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था. इसके साथ ही 51 हजार से ज्यादा जैमर्स का यूज किया गया जिससे नकल को रोका जा सके.
तमिलनाड़ु के रहने वाले एक उम्मीदवार ने बताया कि मैंने अच्छा किया है लेकिन आगे देखते हैं. उन्होंने आगे बताया कि पहले के मुकाबले इस बार का पेपर टफ था.
री-नीट परीक्षा देने के बाद सेंटर से बाहर निकली छात्रा ने बताया पेपर बहुत अच्छा था. मेरी तैयारी बहुत अच्छी थी, बस फिजिक्स थोड़ी मुश्किल थी. बाकी सब मिलाकर पेपर अच्छा था. कुल मिलाकर, यह एक अच्छा अनुभव रहा.
एक्सीडेंट में घायल छात्रा को परीक्षा देने की सुविधा नीट री-एग्जाम के लिए कोलकाता की एक छात्रा को विशेष सुविधा दी गई, जिसमें उसे अलग कमरा और मेडिकल सुविधाएं मिली हैं.दरअसल, इस छात्रा का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने उसकी मदद की और एग्जाम सेंटर पर ये तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई और उससे फोन पर बात भी की. नहीं मिली एंट्री देशभर में री-नीट की परीक्षा जारी है. कड़ी सुरक्षा के बीच इस परीक्षा को करवाया गया. NTA ने मानो एक-एक मिनट का हिसाब रखा हो. पेपर तो शुरू हुआ लेकिन कई चेहरे अब भी उदास हैं. NTA की ओर से जारी 1.30 गेट बंद होने के सख्त नियम ने कई छात्रों के सपनों को चूर कर दिया है. बेंगलुरु और मुंबई में कई छात्र देर से पहुंचने के कारण प्रवेश से वंचित रह गए.
नीट एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिली तो रोने लगीं छात्राएं नीट एग्जाम सेंटर पर देरी से पहुंचने के बाद छात्राओं को एंट्री नहीं मिली तो वो फूट-फूटकर रोने लगीं. कर्नाटक के एक परीक्षा केंद्र से ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है.
