बालोद: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वनांचल ग्राम नर्रालगुड़ा के मनरेगा श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Follow Us

बालोद/रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत नर्रालगुड़ा के 80 से अधिक मनरेगा श्रमिकों ने कार्य स्थल पर सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान शाखा नहर नवीनीकरण कार्य में उपस्थित सभी मनरेगा श्रमिकों ने कार्य स्थल पर विभिन्न योग मुद्राओं तथा आसनों का क्रमशः एक साथ अभ्यास किया।