शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1048 अंक टूटा, निफ्टी भी 25,500 के नीचे फिसला

Follow Us

नई दिल्ली। शेयर बाजार फिर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1048.16 अंक या 1.25 प्रतिशत गिरकर 82,626.76 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 336.10 अंक या 1.30 प्रतिशत गिरकर 25,471.10 पर बंद हुआ। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे गिरकर 90.64 (अस्थायी) पर बंद हुआ। आपको बता दें की जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि बाजार एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे निवेशकों में कुछ घबराहट पैदा होगी, हालांकि साथ ही अवसर भी मिलेंगे। अमेरिकी बाजारों में एआई शेयरों में बिकवाली की उम्मीद थी, लेकिन बिकवाली का समय और सीमा अज्ञात थी। वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार के लिए एआई शेयरों में यह गिरावट सकारात्मक है, क्योंकि पिछले साल की वैश्विक तेजी मुख्य रूप से एआई से संबंधित व्यापार पर आधारित थी, जिसमें भारत, जो एआई के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ देश है, भाग नहीं ले सका। इसलिए, यदि एआई व्यापार में गिरावट जारी रहती है, तो यह भारतीय दृष्टिकोण से सकारात्मक है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय बाजार को इस समय जो बात हिला रही है, वह आईटी शेयरों में भारी बिकवाली है, जो भारत की कंपनियों के मुनाफे का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है। आईटी क्षेत्र पर ‘मानवजनित संकट’ का वास्तविक प्रभाव अभी तक पता नहीं चल पाया है।