‘बंटवारा 1947’ से स्टारकास्ट का फर्स्ट लुक जारी, सनी देओल-प्रीति जिंटा संग दिखेंगे कई दमदार सितारे

Follow Us

मुंबई। आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म के रिलीज से पहले मेकर्स ने स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किए हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। लंबे समय बाद दोनों सितारे बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे, जिसे लेकर फैंस में खासा उत्साह है। इसके अलावा दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी, अभिनेता अली फजल, अभिमन्यु सिंह और सनी देओल के बेटे करणवीर देओल भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

जारी पोस्टर्स में सभी कलाकार अलग-अलग और दमदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। खासकर अली फजल का गंभीर लुक और करणवीर देओल की झलक दर्शकों का ध्यान खींच रही है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं, जबकि आमिर खान इसके निर्माता हैं। पहले इस फिल्म का नाम ‘लाहौर 1947’ रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर ‘बंटवारा 1947’ कर दिया गया। फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है और 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।