दूसरी लड़की से शादी करने चला प्रेमी, मोबाइल टॉवर में चढ़ी प्रेमिका

Follow Us

जशपुर। जिले के तुमला थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग लड़की मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। उसने करीब तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। बताया जा रहा है कि नाबालिग अपने प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घंटों तक काफी मशक्कत के बाद लड़की को टावर से सुरक्षित उतार लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार युवती कोल्हनझरिया गांव की निवासी है। पुलिस और ग्रामीण लगातार बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास करते रहे। अंततः उसे टॉवर से उतारने में सफल हुए। पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से नाबालिग बालिका को सुरक्षित नीचे उतारकर समझाइश दी जा रही है।