रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार गांजे की विरुद्ध कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में गांजा बिक्री करने ग्राहक तलाशते युवक पकड़ा गया है। आपको बता दें की पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि अग्रसेन धाम चौक फुण्डहर रोड तेलीबांधा में एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने संदेही अभय मिर्चे पिता कन्हैया लाल मिर्चे उम्र – 24 वर्ष पता तेलीबांधा गली नबंर 02 को घेराबंदी कर पकड़ा लिया। वहीं उसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल 2.122 किलोग्राम कीमती 45,000 रूपये बरामद किया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। वहीं आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे थाना – तेलीबांधा,मंदिर हसौद, पण्डरी और गंज मे चोरी,मारपीट,NDPS act के कुल 14 मामले दर्ज है ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
अभय मिर्चे पिता कन्हैया लाल मिर्चे उम्र – 24 वर्ष पता तेलीबांधा गली नबंर 02
जप्ती – एक विमल पान मसाला के बडे थैला के अंदर एक बडा पैकेट सैलोटेप चारो तरफ चिपका हुआ वजन 2.122 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा।
