उपमुख्यमंत्री अरुण साव से दूरभाष पर चर्चा कर अरुण वोरा ने स्वास्थ्य की जानकारी ली

Follow Us

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से दूरभाष पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साव के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिलने पर अरुण वोरा ने उनसे चर्चा की और उनका हालचाल जाना।

इस दौरान अरुण वोरा ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने नियमित कार्यों में लौटें। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।