भूकंप से कांपी चीन की धरती 6.3 तीव्रता का झटका

Follow Us

बीजिंग।  चीन के किंघाई प्रांत के हाइक्सी प्रांत में मंगलवार को 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद अधिकारियों ने कम आबादी वाले और ऊंचे इलाके पर इसके असर का आकलन करना शुरू किया। चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शाम 5:06 बजे आया।

भूकंप का केंद्र 37.80 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.56 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।

जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं
रॉयटर्स के अनुसार, जान-माल के नुकसान या किसी तरह की तबाही की कोई तत्काल खबर नहीं है। स्थानीय अधिकारियों ने आस-पास की बस्तियों और बुनियादी ढ़ांचे पर पड़ने वाले असर का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

चीन के पश्चिनी प्रांत, जिनमें किंघाई, सिचुआन और तिब्बत शामिल हैं, भूकंप के प्रति संवेदनशील हैं क्योंकि ये सक्रिय टेक्टोनिक फॉल्ट लाइनों पर स्थित हैं, जहां भारतीय और यूरेशियन प्लेटें आपस में टकराती हैं। लगातार हो रही भूवैज्ञानिक गतिविधियों के कारण इस क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में कई बड़े भूकंप आए हैं।

कई बार झटके महसूस किए गए
भूकंप विशेषज्ञों ने मुख्य झटके के बाद कई बार झटके दर्ज किए, जिनमें से एक की तीव्रता लगभग 5 थी। अधिकारी इस क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें अलर्ट पर हैं, जबकि अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं और आगे आने वाले झटकों पर नजर रखे हुए हैं।