वायुसेना अधिकारी की पत्नी से कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, नागपुर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Follow Us

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की पत्नी से कथित दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अय्याज ताज मादरे और आमीन शेख के रूप में हुई है।

पीड़िता का आरोप है कि, उसे एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ मिलाकर पेय पिलाया गया, जिसके बाद उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की गई और वीडियो-फोटो बनाए गए। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि इन वीडियो और तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल किया गया। आरोप है कि उससे पैसों की मांग की गई और मानसिक दबाव बनाया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने की कोशिश की गई।

मामले की जानकारी महिला ने अपने पति को दी, जिसके बाद सोनगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, वसूली और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश के लिए जांच टीम कार्रवाई कर रही है। पुलिस वीडियो और अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है।