मुंबई। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, अभिनेता विजय वर्मा और फातिमा सना शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीनों कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस हैरान भी हैं और तमन्ना के व्यवहार की सराहना भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में तमन्ना सूट पहने बेहद सादगी भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं। वह विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के साथ सहजता से तस्वीरें खिंचवाती नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य क्लिप में तीनों कलाकार पैपराजी के सामने साथ में पोज देते दिख रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तमन्ना की परिपक्वता और प्रोफेशनल रवैये की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ‘ब्रेकअप के बाद भी सम्मान बनाए रखना बड़ी बात है।’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘प्यार से बड़ा सम्मान होता है, तमन्ना ने यह साबित कर दिया। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने मार्च 2025 में अलग होने का फैसला किया था। हालांकि, उनके ब्रेकअप की वजह सार्वजनिक नहीं हुई।ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा का नाम कई बार फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा गया, लेकिन दोनों कलाकारों ने इन अटकलों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
