यो यो हनी सिंह संग नजर आईं उर्वशी रौतेला, तस्वीरें शेयर कर लिखा- ‘हर मुलाकात का एलान जरूरी नहीं’

Follow Us

मुंबई। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “हर रीयूनियन के लिए एलान करने की जरूरत नहीं होती।” इसके बाद से फैंस दोनों की मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। तस्वीरों में उर्वशी ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं, जबकि हनी सिंह व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दे रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने बेहद सहज और खुश नजर आए।

पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ कमेंट किए, वहीं कुछ ने लिखा, “दो दमदार सितारे एक ही फ्रेम में।” वर्कफ्रंट की बात करें तो यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने नए गाने Jawani Iraqi को लेकर सुर्खियों में हैं। यह गाना 6 जून को रिलीज हुआ था और इसमें हनी सिंह का पुराना अंदाज एक बार फिर देखने को मिला है।