‘डॉन 3’ विवाद में बढ़ा तनाव, आमिर खान की सुलह कोशिशें भी नाकाम

Follow Us

मुंबई। फिल्म डॉन 3 को लेकर अभिनेता और फिल्म के निर्माताओं के बीच चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के कड़े रुख के बाद मामला अब इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है। FWICE के मुख्य सलाहकार ने कहा कि यह सिर्फ अभिनेता और निर्माता के बीच का विवाद नहीं है, बल्कि इससे पूरी इंडस्ट्री प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि तय कमिटमेंट का पालन नहीं किया जाता है तो इससे निर्माताओं को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद सुलझाने के लिए अभिनेता ने भी पहल की और रणवीर सिंह तथा के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकल सका। बताया जा रहा है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट का दावा है कि रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट से अलग होने के कारण कंपनी को करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में स्क्रिप्ट, शूटिंग में देरी और क्रिएटिव मतभेदों को विवाद की प्रमुख वजह बताया गया है।
फिलहाल मामले के कानूनी रूप लेने की संभावना जताई जा रही है और इंडस्ट्री की नजरें इस विवाद के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।