T20 वर्ल्ड कप: तीसरे दिन के रोमांच में आज भिड़ेंगी 6 टीमें; 3 कड़े मुकाबले

Follow Us

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले दो दिनों में खेले गए मुकाबलों ने फैंस को भरपूर मनोरंजन दिया, वहीं अब सभी की निगाहें तीसरे दिन के मैचों पर टिकी हैं। आपको बता दें की आज 9 फरवरी को ग्रुप स्टेज के तहत कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें अलग-अलग महाद्वीपों की टीमें एक-दूसरे को चुनौती देती नजर आएंगी। वहीं खास बात यह है कि इसी दिन एक टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार कदम रखेगी। बता दें की ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और पूर्व युवा विश्व चैंपियन अरुंधति चौधरी की अगुआई में भारत ने बॉक्सैम एलीट इंटरनेशनल 2026 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण पदक जीते। शनिवार को सात एलीट महिला फाइनल में भारतीयों ने प्रतिनिधित्व किया। वहीं 54 किग्रा वर्ग में फाइनल दो भारतीयों के बीच हुआ। भारतीय महिलाओं ने प्रत्येक में स्वर्ण पदक जीता। बॉक्सैम एलीट 2026 में 20 देशों के 200 से अधिक मुक्केबाजों ने भाग लिया। भारत नौ स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदक के साथ प्रतियोगिता में सबसे सफल रहा। भारतीय महिलाओं ने अंतिम दिन बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं टी-20 विश्वकप में भारत के साथ 15 फरवरी को प्रस्तावित मैच का पाकिस्तान ने बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। क्योकि इस मसले को सुलझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ वार्ता करने के लिए अपने डिप्टी चेयर इमरान ख्वाजा को मध्यस्थ नियुक्त किया है। ख्वाजा और आईसीसी निदेशक मुबाशीर उस्मानी रविवार को लाहौर पहुंचे। आईसीसी का दल पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से बातचीत कर मामला हल करने का प्रयास कर रहा है। पीसीबी सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी लाहौर पहुंचे हुए हैं। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ एकता दिखाने के लिए भारत से मैच नहीं खेलने का निर्णय लिया है।