रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की तरफ से आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के तीसरे सीज़न की तैयारियां तेज हो गई है। टूर्नामेंट का आयोजन 3 जून से 14 जून 2026 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में खेला जाएगा। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ए वी भास्कर राव ने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस बार प्रतियोगिता को और बेहतर तरीके से आयोजित करने की तैयारी की गई है। सीसीपीएल के जरिए प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। यही वजह है कि यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए अहम मंच बन चुका है। आयोजकों ने बताया कि पहला मैच 3 जून को रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच रात 9 बजे से शुरू होगा। मैच से पहले शाम 7:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देंगी।
वहीं, दर्शकों को www.ticketgenie.in के माध्यम से ऑनलाइन टिकट प्राप्त करने होंगे।सभी टिकट निःशुल्क उपलब्ध होंगे। मैच के दिन, दर्शक अपने ऑनलाइन टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाकर स्टेडियम में भौतिक टिकट प्राप्त कर सकते हैं। दर्शक टिकट के पीछे अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल पता लिखेंगे और इसे प्रवेश द्वार पर उपलब्ध बॉक्स में डाल देंगे। वे टिकट का एक हिस्सा अपने पास रख लेंगे। कूपन प्रतिदिन दूसरे मैच के इनिंग ब्रेक के दौरान निकाले जाएंगे और विजेताओं के नाम मैदान पर लगी बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाएंगे। वहीं, पकड़ो कैच जीतो नकद के माध्यम से दर्शक मैच के दौरान स्टैंड पर कैच लेकर 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीत सकते हैं।
*भाग लेने वाली 6 टीम*
रायपुर राइनोस
बिलासपुर बुल्स
राजनांदगांव पैंथर्स
सरगुजा टाइगर्स
बस्तर बाइसन्स
रायगढ़ लायंस
