दिल्ली । राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कई बड़े बदलावों की घोषणा की है। अब राशन कार्ड (Ration Card) के लिए वार्षिक आय सीमा को 1.2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया है। इस बदलाव से लाखों नए परिवारों को राशन कार्ड के दायरे में आने का मौका मिलेगा। साथ ही, कई वर्षों बाद नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी फिर से शुरू की जा रही है। सरकार राशन वितरण प्रणाली (Grain Distribution System) को और अधिक डिजिटल (Digital) बनाने पर भी काम कर रही है। प्रस्तावित योजना के तहत लाभार्थियों को राशन के मूल्य के बराबर राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा सकती है। अब वे परिवार भी राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है। इससे पहले यह सीमा 1.2 लाख रुपये थी।
अनाज वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव, डिजिटल भुगतान की तैयारी
