नई दिल्ली। देश में महंगाई की मार के बीच आम उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है। तेल कंपनियों ने पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है, जिससे पेट्रोल रु2.61 और डीजल रु2.71 प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। इस तरह महज 10 दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में करीब 7.5 रुपये का बड़ा उछाल आया है। ईंधन के इस झटके के बाद आम जनता को डर था कि, कहीं घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) के दाम भी न बढ़ जाएं, लेकिन राहत की बात यह है कि तेल कंपनियों ने आज घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के बाजार में जारी भू-राजनीतिक तनाव और पश्चिम एशिया के संकट के बावजूद भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने घरेलू रसोई गैस की कीमतें स्थिर रखी हैं। देश में आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 7 मार्च 2026 को 60 रुपये बढ़ाए गए थे, जिसके बाद से इसके रेट जस के तस बने हुए हैं। हालांकि, कमर्शियल सेक्टर को इस महीने की शुरुआत में बड़ा झटका लगा था जब 1 मई को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 900 रुपये से ज्यादा की भारी बढ़ोतरी की गई थी।
देश के प्रमुख शहरों में आज 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के भाव इस प्रकार हैं:- दिल्ली में घरेलू सिलेंडर रु913.0 (कमर्शियल रु3071.5), मुंबई में रु912.5 (कमर्शियल रु3024.0), कोलकाता में रु939.0 (कमर्शियल रु। 3202.5), चेन्नई में रु.928.5 (कमर्शियल रु3237.0), लखनऊ में रु 950.5 (कमर्शियल रु 3194.0) और पटना में घरेलू गैस का दाम रु1002.5 (कमर्शियल रु 3347.0) पर स्थिर है।
