रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 10 दिनों के भीतर तीसरी बार ईंधन के दामों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे वाहन चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने लगा है। नई कीमतों के अनुसार रायपुर में पेट्रोल 92 पैसे महंगा होकर 105.36 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल के दाम में 99 पैसे की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 98.47 रुपए प्रति लीटर हो गई है। लगातार बढ़ रहे फ्यूल रेट्स का असर अब आम आदमी के बजट पर साफ दिखाई देने लगा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और टैक्स संरचना का असर घरेलू बाजार में देखने को मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ने की संभावना है, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।
रायपुर में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम
