रायपुर। दिनांक- 26 दिसंबर 2025 को प्रार्थीया द्वारा एक लिखित शिकायत पेश किया जिसमें आरोपीगण द्वारा प्रार्थीया के साथ अश्लील हरकत, छेड़खानी ,घर में घुसकर मारपीट व परिवार पर हमला करने के संबंध में आरोपीगण- प्रकाश सोनवानी, लल्लू सोनवानी,डीहू सोनवानी, एवं अन्य ग्राम घोट के विरुद्ध आवेदन पेश किया जिसमें प्रार्थीया अपने रिश्तेदार के घर ग्राम घोंट गई थी दिनांक 25.12.2025 को रात 8:00 बजे के करीबन अपने रिश्तेदार के घर के किराना दुकान में थी किराना दुकान में आरोपीगण द्वारा प्रार्थीया को देखकर अश्लील हरकत, इशारे, करने लगे एवं सामान लेने के बहाने प्रार्थीया के हाथ पकड़ लिये जिसे छुडा़कर प्रार्थीया घर अंदर चली गई कुछ देर बाद आरोपीगण द्वारा घर अंदर घुसकर बत्तमीजी करने लगे उसे देख कर प्रार्थीया के पति एवं रिश्तेदार आए जिन्हें आरोपीगण द्वारा घर में घुसकर गाली-गलौच कर हाथ मुक्का डण्डा से मारपीट करने लगे प्रार्थीया एवं मुत्तजरर्र का डांक्टरी मुलाहिजा कराया गया प्रार्थीया के आवेदन अवलोकन पर थाना गोबरा नवापारा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। एवं आरोपीगण (01) प्रकाश सोनवानी,(02)- लालू सोनवानी (03)- डीहू राम सोनवानी को दिनांक 28/12/2025 को गिरफ्तार कर रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया था। एवं प्रकरण में आरोपीगण -05 या 05 से अधिक होने से धारा 191(2) BNS, जोड़ी गई एवं धारा 3(5) BNS हटाया गया प्रकरण के शेष आरोपीगण (01) ईश्वर सोनवानी, (02) भीमा सोनवानी,(03) लालाराम सोनवानी को तलब कर अभिरक्षा में लेकर आज दिनांक 04/02/2026 को हिरासत में लेकर थाना लाकर घटना के संबंध में पूछताछ किये जो घटना दिनांक को अपराध घटित करना स्वीकार किये जिसे समक्ष गवाहान के आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।
