जिले में खौफनाक वारदात! शराब के नशे में पति ने ली पत्नी की जान, बच्चों से छिना मां का साया

Follow Us

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मणिपुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर कदमपारा इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पति पर हत्या का आरोप लग रहा है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात पति-पत्नी घर में साथ थे। मंगलवार सुबह महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और शराब के नशे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी पति घर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।